Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL JTO Vacancy 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 4 जून से शुरू, 40 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:41 PM (GMT+05:30)

    बीएलएनएल में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर आवेदन 4 जून से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। ...और पढ़ें

    BSNL JTO Notification 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    BSNL JTO Notification 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

    HighLights

    1. आवेदन 4 जून से स्टार्ट।

    2. कुल 100 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। जो BSNL में बतौर जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 03 जुलाई, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।


    कितनी मिलेगी सैलरी

    इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 16,400 रुपये से लेकर 40,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

    आयु-सीमा

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से टेलिकम्युनिकशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो।

    एग्जाम पैटर्न

    परीक्षा में उम्मीदवारों से 480 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    जेटीओ के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है।

    इस डेट पर होगी परीक्षा

    आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा अगस्त माह में संभावित आयोजित कराई जा सकती है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

     


    यह भी पढ़ें: UP Excise Constable Bharti 2026: एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर आवेदन 4 जून से स्टार्ट, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल