UP Excise Constable Bharti 2026: एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर आवेदन 4 जून से स्टार्ट, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल
उत्तर प्रदेश में एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर आवेदन 4 जून से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

UP Excise Constable Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।
HighLights
आवेदन 4 जून से होंगे शुरू।
कुल 722 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेसक, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 04 जून से आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 722 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार 01 जुलाई तक अपने आवेदन-पत्र में सुधार कर सकेंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डाटा इंटरप्रिटेशन, उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर आवेदन 04 जून से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं।
खबरें और भी
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल ले।
यह भी पढ़ें- DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 16 जून से होंगे स्टार्ट