Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 16 जून से होंगे स्टार्ट

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 04:45 PM (IST)

    डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आवेदन 16 जून से लेकर 15 जुलाई 2026 तक कर पाएंगे। ...और पढ़ें

    dsssb vacancy 2026 notification: 1979 पदों के लिए आवेदन 16 जून से होंगे स्टार्ट।

    dsssb vacancy 2026 notification: 1979 पदों के लिए आवेदन 16 जून से होंगे स्टार्ट।

    HighLights

    1. डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर भर्ती के एलान।

    2. 16 जून से 15 जुलाई तक रहेगा एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से स्पेशल एजुकेटर, टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट, लाइफ असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से स्टार्ट की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक भर पाएंगे।

    पदों का विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 1979 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम (Name of the Post) कुल रिक्तियां (TOTAL)
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) 44
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बैलिस्टिक्स) 18
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) 37
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (लाई-डिटेक्शन) 12
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट्स) 15
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (HRD/QC) 5
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फोटो) 14
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक) 81
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (क्राइम सीन/डिस्ट्रिक्ट मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) 46
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिंगर प्रिंट) 1
    जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (फिजिक्स) 16
    टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी) 1
    असिस्टेंट आर्काइविस्ट ग्रेड-I 4
    आई.टी. असिस्टेंट ग्रेड-A 125
    फिटर ग्रेड - II 36
    लिफ्ट ऑपरेटर 13
    असिस्टेंट ऑपरेटर कम मैकेनिक (A/C) 15
    सब स्टेशन अप्रेंटिस 37
    डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड 'A' 21
    डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 'B' 2
    ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) 675
    डोमेस्टिक साइंस टीचर 129
    ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (स्पेशल एजुकेशन टीचर) 163
    स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) 450
    इलेक्ट्रिकल ओवरसियर / सब-इंस्पेक्टर 19
    कुल योग (Total) 1954

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एससी, एसटी, पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क रूप से अप्लाई कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • इस भर्ती के में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी डिटेल डिटेल दर्ज कर पंजीकरण करना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
    • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, वेतन एवं सिलेक्शन प्रॉसेस से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
    DSSSB Recruitment 2026 Notification PDF

    यह भी पढ़ें- DSSC Recruitment 2026: डीएसएससी में ग्रुप-C सिविलियन पदों पर हो रही भर्ती, 12 जून तक ऑफलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म