Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DSSC Recruitment 2026: डीएसएससी में ग्रुप-C सिविलियन पदों पर हो रही भर्ती, 12 जून तक ऑफलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 12:44 PM (IST)

    डीएसएससी में ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार 12 जून तक ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर फॉर्म भेज सकते ह ...और पढ़ें

    dssc group c vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    dssc group c vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. डीएसएससी में 78 रिक्त पदों के लिए हो रही भर्ती।

    2. 10th/ 12th/ ITI/ डिग्री/ डिप्लोमा होल्डर कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। डिफेन्स सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) की ओर से ग्रुप-सी के तहत आने वाले विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 जून 2026 निर्धारित है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑफलाइन माध्यम से तय तिथि के अंदर निर्धारित पते पर फॉर्म भेज सकते हैं।

    भर्ती विवरण

    पद का नाम पदों की संख्या
    लोवर डिवीजन क्लर्क  9
    सिविलियन मोटर ड्राइवर (Ordinary Grade) 13
    मल्टी टास्किंग स्टाफ (Office & Training) 38
    स्टेनोग्राफर ग्रेड II 5
    सुपरवाइजर (Networking)  1
    नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन 4
    हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेशन 4
    लाइनमैन 2
    बोट बिल्डर 1
    टेक्निकल अटेंडेंट- प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर 1

    योग्यता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार 10th/ 12th/ ITI/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ डिप्लोमा आदि किया हो। इसके अलावा आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dssc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर "The Commandant, Defence Services Staff College, Wellington (Nilgiris) – 643 231, Tamil Nadu" के पते पर by post भेज दें। एप्लीकेशन फॉर्म भेजने के साथ उम्मीदवारों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट “DSSC Direct Recruitment 2026” payable at Canara Bank, DSSC Branch (Code 16239)" के फेवर में देना होगा।

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट में सफल होने पर स्किल टेस्ट/ फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को पद के अनुसार 19900 रुपये से लेकर 92300 रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल में जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 4 जून से होंगे स्टार्ट

    खबरें और भी