CG Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 1654 पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 2 सितंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

chhattisgarh teacher recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
छत्तीसगढ़ में अध्यापकों के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
2 सितंबर तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 सायं 5 बजे तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि | 7 अगस्त 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 2 सितंबर 2026 |
| आवेदन पत्र में त्रुटि-सुधार की डेट | 3 से 5 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 19 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 25 अक्टूबर 2026 |
कितने पदों के लिए हो रही भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1654 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विषय के अनुसार अंग्रेजी के लिए 504 पद, संस्कृत के लिए 300 पद, हिंदी के लिए 250, गणित के लिए 250, सामाजिक विज्ञान के लिए 250 पद और कृषि सब्जेक्ट के लिए 100 पद आरक्षित हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आवेदन का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके सीधे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये फीस भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
पात्रता एवं मापदंड
- स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा
- कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा (बी.एड.) में एक वर्षीय स्नातक अथवा
- कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा (बी. एड) में एक वर्षीय स्नातक, जो इस संबंध में समय-समय पर जारी किये गये राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदण्ड तथा क्रियाविधि) विनियमों के अनुसार प्राप्त किया गया हो। अथवा
- कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं चार वर्षीय बी.ए.एड. / बी.एस-सी.एड. या बी.एल.एड. अथवा
- कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक तथा बी.एड. (विशेष शिक्षा) में एक वर्षीय स्नातक तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण ।
आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार ने 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 35 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो। छत्तीसगढ़ के आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।