विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR Technician Recruitment 2026: सीएसआईआर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का एलान, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Wed, 19 Aug 2026 10:17 AM (IST)

सीएसआईआर द्वारा टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। 10th के साथ ITI पास कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CSIR Technician Bharti 2026 की पूरी जानकारी यहां से करें प्राप्त।

CSIR Technician Bharti 2026 की पूरी जानकारी यहां से करें प्राप्त।

HighLights

  1. 10th-ITI पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. 17 सितंबर तक भर्ती में शामिल होने के लिए कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की ओर से टेक्नीशियन (1) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 सायं 5 बजे तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म फॉर्म भर सकते हैं।

10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का SSC/ 10th के साथ संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 17 सितंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है।

ये अभ्यर्थी फ्री में भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में एससी, एसटी, पीएच, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आते हैं उनको फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल recruitment.csir.res.in पर जाकर Apply Online पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप मांगी गई डिटेल भरकर पहले पंजीकरण कर लें और उसके बाद अन्य मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित फीस (कैटेगरी के अनुसार यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन के लिए पहले सिलेक्शन कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट एवं OMR बेस्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा उनको 19900 से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई