Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली जेल वार्डर, PGT समेत अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस तरीके से स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 09:41 AM (IST)

    दिल्ली में पीजीटी जेल वार्डर असिस्टेंट टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती जरिये कुल 2119 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी ...और पढ़ें

    DSSSB Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    DSSSB Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. 2119 पदों के लिए 7 अगस्त तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से पीजीटी, जेल वार्डर, असिस्टेंट, टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई दोपहर 12 बजे से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आज से ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 अगस्त 2025 तय की गई है।

    स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स दी जा रही हैं जिनको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है-

    • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर dsssbonline.nic.in जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • अब अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
    • अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

    खबरें और भी

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल इस भर्ती के माध्यम से कुल 2119 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित हैं-

    • मलेरिया इंस्पेक्टर: 37 पद
    • आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट: 08 पद
    • पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (पुरुष): 04 पद
    • पीजीटी इंजीनियरिंग ग्राफिक्स (महिला): 03 पद
    • पीजीटी अंग्रेजी (पुरुष): 64 पद
    • पीजीटी अंग्रेजी (महिला): 29 पद
    • पीजीटी संस्कृत (पुरुष): 06 पद
    • पीजीटी संस्कृत (महिला): 19 पद
    • पीजीटी बागवानी (पुरुष): 01 पद
    • पीजीटी कृषि (पुरुष): 05 पद
    • डोमेस्टिक साइंस टीचर: 26 पद
    • सहायक (ऑपरेशन थियेटर/सीटीएस/न्यूरोसर्जरी/गैस्ट्रोसर्जरी/सीएसएसडी/एनेस्थीसिया/गैस प्लांट/एनेस्थीसिया कार्यशाला/आईसीयू सर्जिकल/रिससिटेशन) 120
    • तकनीशियन (ऑपरेशन थियेटर/सीटीएस/न्यूरोसर्जरी/गैस्ट्रोसर्जरी/सीएसएसडी/एनेस्थीसिया/गैस प्लांट/एनेस्थीसिया कार्यशाला/आईसीयू सर्जिकल/रिससिटेशन): 70 पद
    • फार्मासिस्ट (आयुर्वेद): 19 पद
    • वार्डर (केवल पुरुषों के लिए): 1676 पद
    • प्रयोगशाला तकनीशियन: 30 पद
    • वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान): 01 पद
    • वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (सूक्ष्म जीव विज्ञान): 01 पद

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2025: ईस्टर्न रेलवे में लेवल-1 व 2 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट