Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों में 38 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली जारी

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 08:50 AM (IST)

    EMRS Recruitment 2023 भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने संचालित किए जा रहे देश ...और पढ़ें

    EMRS Recruitment 2023: कुल 38 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जानी है।
    EMRS Recruitment 2023: कुल 38 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जानी है।

    EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों में टीचिंग (TGT, PGT, PET, आदि) और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने स्वयं द्वारा संचालित किए जा रहे देश भर में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential Schools, EMRS) में स्वीकृत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित नियमों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। समिति द्वारा 2 जून 2023 को जारी नियमावली अधिसूचना में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 23 पदों के लिए भर्ती नियम अधिसूचित किए गए हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:-

    • प्रधानाचार्य
    • उप-प्रधानाचार्य
    • परास्नातक शिक्षक (पीजीटी)
    • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)
    • कला शिक्षक
    • संगीत शिक्षक
    • शारीरिक शिक्षा शिक्षक
    • लाइब्रेरियन
    • काउंसलर
    • स्टाफ नर्स
    • हॉस्टल वार्डेन
    • एकाउंटेंट
    • सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
    • जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
    • कैटरिंग असिस्टेंट
    • ड्राइवर
    • इलेक्ट्रिशियन कम प्लंबर
    • लैब अटेंडेंट
    • गार्डेनर
    • कुक
    • मेस हेल्पर
    • चौकीदार
    • स्वीपर

    यह भी पढ़ें - BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

    EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों में 38 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द

    एनईएसटी द्वारा जारी भर्ती नियमावली अधिसूचना में घोषित पदों के लिए रिक्तियों की सख्या और इनके सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि आदि के सम्बन्ध में जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईएमआरस में घोषित 23 पदों की कुल 38 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जानी है। साथ ही, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

    इस लिंक से देखें EMRS भर्ती 2023 नियमावली अधिसूचना

    यह भी पढ़ें- India Post GDS Recruitment 2023: शुरू हुई डाक विभाग में 12828 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

    यह भी पढ़ें - SSC CHSL 2023: आज ही करें केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 4522 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन

    यह भी पढ़ें- HSSC CET 2023: हरियाणा में 13 हजार ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक

    खबरें और भी