Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 12:26 PM (IST)

    गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (GSSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड के साथ ही अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 702 रिक्त पदों के लिए 20 फरवर ...और पढ़ें

    goa police vacancy 2026

    goa police vacancy 2026

    HighLights

    1. गोवा में पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

    2. 720 रिक्त पदों के लिए आवेदन 20 फरवरी से होंगे स्टार्ट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (GSSC) की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर, वार्डन, एस्कॉर्ट समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 20 फरवरी से स्टार्ट कर दी जाएगी। आवेदन स्टार्ट होने के बाद इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 एक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या
    रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर  13 
    प्लाटून कमांडर (मेल)
    राउंड फॉरेस्टर  23 
    पुलिस कॉन्स्टेबल (मेल/ फीमेल) 360
    पुलिस कॉन्स्टेबल (आर्म्ड पुलिस) 119
    पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (ग्रेड III) 111
    कॉन्स्टेबल (Greaser)
    कॉन्स्टेबल (Electrician)
    फॉरेस्ट गार्ड 9
    असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (मेल)
    वार्डन (मेल) 60 
    Matron (फीमेल) 10
    Lascar (मेल) 5
    Escort (फीमेल) 2

    GOA Police Recruitment 2026 Notification PDF

    goa police recruitment 2026

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को उम्र में छूट दी जाएगी। पात्रता की विस्तृत डिटेल डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के साथ दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस 

    इस भर्ती में आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाना होगा। यहां अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। नए पेज पेज पहले रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में फॉर्म को पूर्ण रूप से भरकर सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इंडियन पोस्ट, रेलवे, बैंक, RSSB, UPSC समेत अन्य विभागों में 70 हजार+ पदों पर हो रही भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई