Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HP Jail Warder Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश वार्डर भर्ती के लिए 23 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, ये रही डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 04:11 PM (GMT+05:30)

    HP Jail Warder Recruitment 2023 हिमाचल प्रदेश में जेल वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रि ...और पढ़ें

    HP Jail Warder Recruitment 2023 के लिए 23 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन।
    HP Jail Warder Recruitment 2023 के लिए 23 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन।

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में वार्डर के 91 पदों पर निकली भर्ती।
    2. भर्ती के लिए 23 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
    3. ऑफिशियल वेबसाइट hpprisons.nic.in पर भर सकेंगे फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। HP Jail Warder Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश राज्य में कारागार और सुधार सेवा विभाग में वार्डर के पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता रखते हैं वे 23 नवंबर 2023 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकेगा।

    अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट hpprisons.nic.in पर जाकर भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2023 तक की गयी है।

    HP Warder Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही जनरल अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं एससी/ एसटी/ जनरल (होम गार्ड्स) के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्गानुसार 23/ 25/ 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी।

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन करने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 200 रुपये एवं एससी/ एसटी/ ओबीसी/ आईआरडीपी/ बीपीएल/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है।

    HP Jail Warder Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NLC Recruitment 2023: एनएलसी में ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल