Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IBPS PO Notification 2025: आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई, 5208 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 12:47 PM (IST)

    आईबीपीएस की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 जुलाई ...और पढ़ें

    IBPS PO Notification 2025: यहां से भरें ऑनलाइन फॉर्म।
    IBPS PO Notification 2025: यहां से भरें ऑनलाइन फॉर्म।

    HighLights

    1. आईबीपीएस पीओ/ एमटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
    2. 1 जुलाई से 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका।
    3. 5208 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS PO/ MT Recruitment 2025/ CRP PO/MT-XV) के लिए IBPS PO 2025 Notification जारी कर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है।

    जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती के लिए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

    प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए क्या है योग्यता

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे स्वयं ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स दी जा रही हैं जिन्हें फॉलो कर आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।

    • आईबीपीएस पीओ/ एमटी भर्ती 2025 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crppoxvjun25/ पर जाएं।
    • अब नए पोर्टल पर पहले आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
    • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरें हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये तय की गई है।