Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan VDO Recruitment 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर हो रही भर्ती, यहां करें अप्लाई, 17 जुलाई है लास्ट डेट

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 12:47 PM (IST)

    राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 17 जुलाई तक फॉर्म भरा जा सकता ह ...और पढ़ें

    Rajasthan VDO Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    Rajasthan VDO Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से राज्य में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। ऐसे में इस वैकेंसी के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर या SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

    वीडीओ पदों के लिए क्या है योग्यता

    राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन या राज्य सरकार की ओर से निर्धारित इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा।/ पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ RS CIT कोर्स किया हो। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान भी होना अनिवार्य है।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष प्राप्त कर ली हो और अधिकतम आयु 40 साल प्राप्त न की हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    इस तरीके से भरें फॉर्म

    • राजस्थान वीडीओ भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉग इन करें।
    • इसके बाद सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें।
    • अब मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
    • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
    • अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को पूरा किया जा सकता है।

    आवेदन के साथ सामान्य वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये वहीं राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग को 400 रुपये जमा करना होगा।

    खबरें और भी

    • Rajasthan VDO Vacancy 2025 Application Form डायरेक्ट लिंक
    • नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के जरिये ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत शैक्षिक डिटेल सहित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- SSC MTS Vacancy 2025: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 24 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म