Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IBPS PO Recruitment 2026: पीओ के 6715 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां देखें फीस पात्रता सहित जरूरी डिटेल

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:57 AM (IST)

    आईबीपीएस में पीओ के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई से शुरू हो गई है। उम्मीदवार IBPS PO Vacancy 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर स ...और पढ़ें

    IBPS PO Recruitment 2026: आवेदन आज से शुरू।

    IBPS PO Recruitment 2026: आवेदन आज से शुरू।

    HighLights

    1. कुल 6715 पदों पर होगी भर्ती।


    2. आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी बैंक में सरकारी नौकरी करने के लिए IBPS PO परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे अभ्यर्थी आज यानी 01 जुलाई से IBPS PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते है। आईबीपीएस ने PO/MT-XVI के पदों को भरने के लिए कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    आवेदन करने के लिए जरूरी तिथि

    आवेदन शुरू: 01 जुलाई, 2026
    आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
    फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026

    तना मिलेगा वेतनमान

    पीओ/एमटी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    आयु-सीमा

    न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट डाउनलोड करें नोटिफिकेशन

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।

    एससी/एसटी/दिव्यांग: 175 रुपये
    जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये

    इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट करें अप्लाई

    तीन चरणों में होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 160 मिनट निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 

     

    यह भी पढ़ें: RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6557 पदों पर निकली बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

     

    खबरें और भी