विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पुणे में स्टेनोग्राफर, MTS व अन्य पदों पर हो रही भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Updated: Sun, 16 Aug 2026 01:22 PM (IST)

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस एवं स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 15 सितंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है।

Income Tax Department recruitment 2026

Income Tax Department recruitment 2026

HighLights

  1. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्पोर्ट्स पर्सन के लिए निकली नौकरी।

  2. 15 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे स्पोर्ट्सपर्सन के लिए खुशखबरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पुणे, महाराष्ट्र की ओर से स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता

स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने 12th, टैक्स असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन और एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए 10th क्लास उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
इन सभी के अलावा अभ्यर्थी जिस स्पोर्ट्स के लिए प्रतिनिधित्व करता हो उससे संबंधित पात्रता भी पूर्ण करनी अनिवार्य है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से Stenographer Grade-II (स्टेनो) के लिए 6 पद, Tax Assistant (TA) के लिए 40 पद और Multi Tasking Staff (MTS) के लिए 39 पद आरक्षित हैं। स्पोर्ट्स के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट itsportsrecruitmentpune.com पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए पहले आपको वेबसाइट पर रजिस्टर पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अब ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Income Tax MTS Tax Assistant Stenographer Online Form 2026

आवेदन फीस

भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट MP-CG में कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, मैट्रिक पास कर सकते हैं अप्लाई