Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India Post Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के पास इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:37 PM (IST)

    India Post में Staff Car Driver के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्पीड पोस्ट के माध्यम से फॉर्म जमा कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    India Post Staff Car Driver Recruitment 2026

    India Post Staff Car Driver Recruitment 2026

    HighLights

    1. इंडिया पोस्ट में कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर निकली भर्ती।

    2. स्पीड पोस्ट के माध्यम से कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी 10वीं उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। रोजगार समाचार में छपने के 60 दिनों तक इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा किया जा सकता है।

    कैसे और कहां जमा किया जा सकता है फॉर्म

    एप्लीकेशन फॉर्म स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन स्वीकार किये जायेंगे। अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर उसके साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ड करके “The Manager, Mail Motor Service, Bengaluru-560001" के पते पर भेज सकते हैं।

    आवेदन के लिए पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास हल्के व भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। न्यूनतम तीन साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस और छोटी-मोटी मरम्मत के लिए वाहन के रखरखाव की जानकारी भी होनी चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    ध्यान रखें कि यह भर्ती सिर्फ केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए है। डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें डिस्पैच राइडर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) शामिल हैं। अगर विभाग में उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो केंद्र सरकार के दूसरे विभागों के कर्मचारियों पर भी विचार कर सकता है।

    खबरें और भी

    Notification & Application Form Link

    India Post Staff Car Driver Recruitment 2026 चयन प्रॉसेस एवं सैलरी

    इस भर्ती के लिए चयन ट्रेड टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट के जरिये किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 को ध्यान में रखकर 19900 से लेकर 63200 रुपये के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से मेल मोटर सर्विस (MMS), बेंगलुरु में 10 और MMS के सब-डिपो मैसूर में 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy 2026: आईबीपीएस क्लर्क 16 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 रिक्त पदों पर स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई