Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IOB LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

    Updated: Mon, 12 May 2025 10:01 AM (IST)

    इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक अफसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है जो 31 मई तक जा ...और पढ़ें

    IOB LBO Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    IOB LBO Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती।
    2. 12 मई से 31 मई तक रहेगा आवेदन का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के 400 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 मई से शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 मई 2025 तक जारी रहेगी।

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.in या डायरेक्ट पोर्टल ibpsonline.ibps.in/ioblboapr25/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

    पात्रता एवं मापदंड

    लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 1 मई 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में कुल 400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इसमें से राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • तमिलनाडु 260
    • ओडिशा 10
    • महाराष्ट्र 45
    • गुजरात 30
    • वेस्ट बंगाल 34
    • पंजाब 21
    • कुल पद 400

    ऐसे करें अप्लाई

    इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/ioblboapr25/ पर जाकर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है। इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है। अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करके अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना है। फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) वर्ग को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग माध्यमों में जमा की जा सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में चपरासी के पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई