Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IOCL Engineers Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में इंजीनियर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें अप्लाई

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 02:54 PM (IST)

    आईओसीएल में इंजीनियर/ ऑफिसर ग्रेड A के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 21 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। जो भ ...और पढ़ें

    IOCL Engineers Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    IOCL Engineers Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. इंडियन ऑयल में इंजीनियर / ऑफिसर पदों पर नौकरी पाने का मौका।
    2. 21 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कर चुके युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से इंजीनियर/ ऑफिसर ग्रेड A पदों पर नौकरी का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से IOCL ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।

    क्या है योग्यता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही 1 जुलाई 2025 को ध्या में रखकर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsonline.ibps.in/iocljun25/ पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
    • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2025 निर्धारित है।

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के साथ अन्य सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयन के लिए पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा जिसके लिए 85% वेटेज निर्धारित है। इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कसन (GD) और ग्रुप टॉक (GT) में भाग लेना होगा। इसके लिए वेटेज 5 फीसदी तय किया गया है। अंत में उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू (PI) में भाग लेना होगा जिसके लिए वेटेज 10% तय किया गया है.

    यह भी पढ़ें- RBI Grade B Notification 2025: आरबीआई ऑफिसर ग्रेड B पदों पर आज से आवेदन स्टार्ट, चेक करें पात्रता