Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Grade B Notification 2025: आरबीआई ऑफिसर ग्रेड B पदों पर आज से आवेदन स्टार्ट, चेक करें पात्रता

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:36 PM (IST)

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ऑफिसर ग्रेड बी के 120 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 10 सितंबर से स्टार्ट हो गई है। इस भर्ती में शा ...और पढ़ें

    RBI Grade B Notification 2025: एप्लीकेशन आज से स्टार्ट।
    RBI Grade B Notification 2025: एप्लीकेशन आज से स्टार्ट।

    HighLights

    1. आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन आज से स्टार्ट।
    2. 30 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। आरबीआई की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर के 120 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। RBI की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 सितंबर से स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर कर सकते हैं।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के जरिये ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित हैं।

    • ऑफिसर ग्रेड B General: 83 पद
    • ऑफिसर ग्रेड B DEPR: 17 पद
    • ऑफिसर ग्रेड B DSIM: 20 पद

    भर्ती परीक्षा इन डेट्स में होगी संपन्न

    आरबीआई की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। साझा की गई डिटेल के मुताबिक एग्जाम 18 एवं 19 अक्टूबर 2025 को करवाया जायेगा। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए तय तिथियों के अंदर आवेदन करेंगे उनको भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

    कौन ले सकता है भर्ती में भाग

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने ऑफिसर ग्रेड B General पदों पर आवेदन के लिए 60 फीसदी अंको के साथ ग्रेजुएशन (एससी/ एसटी/ पीएच 55%), ऑफिसर ग्रेड B DEPR पदों के लिए इकोनॉमिक्स, Finance में पोस्ट ग्रेजुएशन/ PGDM/ MBA और ऑफिसर ग्रेड B DSIM पदों पर आवेदन के लिए स्टैटिक्स या मैथमेटिक्स विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो।

    इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन फीस

    आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। ध्यान रखें कि यह फीस पिछले वर्ष के अनुसार है। अगर बदलाव होने पर फीस अपडेट कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दसवीं पास के लिए IB में नौकरी पाने का मौका, सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट पदों पर 28 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई