Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Grade B 2025: आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव, जल्द करें अप्लाई

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 09:16 AM (IST)

    आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से फॉर् ...और पढ़ें

    RBI Grade B 2025 भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    RBI Grade B 2025 भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. 120 रिक्त पदों के लिए 30 सितंबर तक आवेदन का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ऑफिसर ग्रेड बी के 120 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 10 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 निर्धारित है। अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी एक बार योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

    कौन कर सकता है अप्लाई

    इस भर्ती (RBI ग्रेड बी ऑफिसर) में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में एमए/ एमएससी/ 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री की हो। ध्यान रखें आरक्षित वर्ग को पास पर्सेंटेज में 5 फीसदी की छूट दी गई है।

    आयु सीमा

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    कैसे करें अप्लाई

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए डायरेक्ट आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbioaug25/ पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
    • इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
    • अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना है।
    • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
    • फॉर्म जमा करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

    आवेदन फीस

    आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये (+ 18% GST) का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+18% GST) निर्धारित है। जो अभ्यर्थी स्टाफ के हैं वे निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से पदानुसार ऑफिसर ग्रेड B General के लिए 83 पद, ऑफिसर ग्रेड B DEPR के लिए 17 पद और ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए 20 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- IOCL Engineers Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में इंजीनियर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें अप्लाई