Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO ICRB Recruitment 2026: इसरो में असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, यहां करें अप्लाई

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:53 PM (IST)

    इसरो के ICRB बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 16 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। ...और पढ़ें

    ISRO ICRB Recruitment की पूरी जानकारी यहां से करें हासिल।

    ISRO ICRB Recruitment की पूरी जानकारी यहां से करें हासिल।

    HighLights

    1. इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

    2. ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (ICRB) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    पद विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। पद के अनुसार विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या
    असिस्टेंट 113
    जूनियर पर्सनल असिस्टेंट 81
    अपर डिवीजन क्लर्क 22
    स्टेनोग्राफर 10
    सहायक (DOS के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) 17
    जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (DOS के अंतर्गत स्वायत्त संस्थानों के लिए) 1

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों (CGPA of 6.32/10) के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। स्टेनोग्राफर पदों के लिए अभ्यर्थी को स्टेनोग्राफी का ज्ञान/ सर्टिफिकेट/ डिग्री आदि होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 28/ 31/ 33 साल से ज्यादा न हो। उम्र की गणना 16 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की पदानुसार जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml/1258/101396//Index.html पर विजिट करें।
    • होम पेज पर To Register के आगे Click here पर क्लिक करें।
    • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
    • Already Registered? To Login Click here पर जाएं और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
    • अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
    isro recruitment 2026 notification

    एप्लीकेशन फीस

    Assistant / Upper Division Clerk/ जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/ स्टेनोग्राफर (ISRO & Autonomous Bodies) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा। असिस्टेंट /UDC जूनियर पर्सनल असिस्टेंट/ स्टेनोग्राफर (combined application) पदों पर आवेदन के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक