ITBP Medical Officer Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से शुरू
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 10 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। ...और पढ़ें

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन 10 अगस्त से शुरू।
कुल 282 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईटीबीपी में सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को वेतनमान पद के आधार पर दिया जाएगा। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर को प्रतिमाह 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, महिला, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 282 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 162 पद और मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 115 पद आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
आईटीबीपी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
उम्र, पात्रता एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.itbpolice.nic.in के जरिये आवेदन कर सकेंगे।