JSSC JILCCE 2026: झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, उम्र और पात्रता सहित यहां चेक करें डिटेल
झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 सितंबर, 2026 तक अपना फ ...और पढ़ें

JSSC JILCCE Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जेआईएलसीसीई के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।
कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदन करने के पात्र।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की ओर से झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार JSSC JILCCE 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, पहले इस परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित थी। लेकिन जेएसएससी की ओर से आवेदन करने एवं आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। अब उम्मीदवार 04 सितंबर, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानंदड
जेआईएलसीसीई की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
JSSC JILCCE Recruitment 2026 Date Extend Notice
जेआईएलसीसीई से संबंधित जरूरी तिथि
- आवेदन प्रारंभ: 05 अगस्त, 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 04 सितंबर, 2026
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने एवं फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की तिथि: 05 सितंबर, 2026
- फॉर्म में सुधार करने की तिथि: 06 सितंबर से लेकर 08 सितंबर तक।
दो चरणों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, मानसिक क्षमता जांच आदि विषयों से 120 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
खबरें और भी
कैसे करें आवेदन
जेआईएलसीसीई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद JSSC JILCCE 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।