यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ITBP SI Recruitment 2024: आईटीबीपी में एसआई हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 28 जुलाई से होंगे शुरू
आईटीबीपी में सब-इंस्पेक्टर (SI) हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होकर 26 अगस्त 2024 तक पूर्ण की जाएगी। ...और पढ़ें

HighLights
- आईटीबीपी में एसआई हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के लिए 28 जुलाई से आवेदन होंगे शुरू।
- 26 अगस्त तय की गई है आवेदन करने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI) हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 28 जुलाई 2024 से की जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 26 अगस्त 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने से पहले पात्रता की जांच अवश्य कर लें।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने निर्धारित विषयों के सात पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की हो। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई 170 सेमी और चेस्ट 80-85 सेमी होना आवश्यक है। इसके अलावा महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई 157 सेमी होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त 26 अगस्त 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पहले पंजीकरण करना होगा और इसके बाद अन्य डिटेल भरने के साथ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। अंत में आपको शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
खबरें और भी
एप्लीकेशन फीस केवल जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर पाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।