Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP News : मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की यात्रा लंबी, 20 साल में दिखाई देगा परिवर्तन...बहुत काम करने की आवश्यकता है

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 03:14 PM (GMT+05:30)

    Meerut News मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में विकास कार्य जारी हैं जिनमें सीवेज नेटवर्क और जल आपूर्ति में सुधार शामिल हैं। ओडियन नाले को आदर्श न ...और पढ़ें

    चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में गणमान्यजनों के साथ संवाद करते पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। जागरण
    चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में गणमान्यजनों के साथ संवाद करते पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। जागरण

    HighLights

    1. मेरठ में सीवेज नेटवर्क और वाटर सप्लाई को लेकर बहुत काम करने की आवश्यकता है
    2. मेरठ में बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो भारत मेट्रो के संचालन का शुभारंभ करेंगे

    जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि मेरठ को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की यात्रा लंबी है। विकासपरक परियोजनाएं लाई जा रही हैं। 20 साल में परिवर्तन दिखाई देगा।

    कहा कि मेरठ में सीवेज नेटवर्क और वाटर सप्लाई को लेकर बहुत काम करने की आवश्यकता है। ओडियन नाले को आदर्श नाला बनाने का प्रोजेक्ट लिया गया है। 2047 विजन डाक्यूमेंट रखते हुए शहरी विकास, कृषि, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, नवाचार से कृषि विकास, पर्यावरण सुधार, जल दोहन कम करने और कीट नाशकों के उपयोग को कम करने, उद्योगों को उड़ान, आइटी सेक्टर, टूरिज्म, डिजिटल अर्बन डेवलपमेंट सहित कई सेक्टर पर काम होंगे। सी एम ग्रिड योजना से मेरठ में आधुनिक और बेहतर निर्माण कर सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

    संवाद कार्यक्रम में मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव आनंद सिंह ने मेरठ के समेकित विकास की परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। बताया कि 19464 करोड़ की 97 परियोजनाएं छह थीम पर विकास होगा। कार्यकम में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, एन सी आर टी के सेवा निवृत्त डायरेक्टर जग मोहन राजपूत सहित कई विशिष्ट लोग इसमें शामिल हैं।

    कार्यक्रम में सेवा निवृत्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मेरठ में बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो भारत मेट्रो के संचालन का शुभारंभ करेंगे। हवाई उड़ान को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। हवाई अड्डा विकसित होने जा रहा है। मेरठ एक्सप्रेस वे से जुड़ा है। मेरठ का इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास का होगा।

    खबरें और भी