विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Bharti 2026: एमपी में पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 22 सितंबर से; देखें नोटिफिकेशन

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:41 PM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 22 सितंबर से स्टार्ट किये जायेंगे।

MP Police Constable Bharti 2026

MP Police Constable Bharti 2026

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।

  2. नोटिफिकेशन यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से राज्य में आरक्षक यानी की कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी/GD) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

भर्ती विवरण

नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7500 रिक्त पदों में से विशेष सशस्त्र बल में कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 700 पद निर्धारित हैं वहीं विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 6800 पद निर्धारित हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 22 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026
फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा स्टार्ट होने की डेट 19 नवंबर 2026

पात्रता एवं मापदंड

कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।
इसके अलावा अभ्यर्थी ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

MP Police Constable GD Notification 2026

mp police bharti 2026 notification

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती के लिए चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। रिटेन टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500-62000 मासिक सैलरी के साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP SI Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन आज से, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक