MP SI Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन आज से, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक
एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती ...और पढ़ें

MP Police SI Subedar Bharti 2026
HighLights
मध्य प्रदेश एसआई सूबेदार के 507 पदों पर हो रही भर्ती।
23 सितंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 9 सितंबर से स्टार्ट होकर 23 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। ऐसे में जो भी पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है।
फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक
एमपी एसआई एवं सूबेदार भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 507 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- सूबेदार: 81 पद
- सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल - SAF): 69 पद
- सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF): 312 पद
- सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) - तकनीकी: 10 पद
- सब-इंस्पेक्टर (फोटो) - तकनीकी: 9 पद
- सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) - तकनीकी: 4 पद
- सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) - तकनीकी: 22 पद
कैसे करें अप्लाई
- एमपी पुलिस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना है।
- होम पेज पर Online Form - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस 2500 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा।
