MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल-SI समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का एलान, जानें आवेदन कब होंगे स्टार्ट?
एमपी पुलिस विभाग में 9,662 पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया गया है। वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जल्द ...और पढ़ें

MP Police Vacancy 2026
HighLights
एमपी पुलिस भर्ती के लिए MPESB जल्द जारी करेगा अधिसूचना।
12th से लेकर ग्रेजुएट युवा तक भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान किया है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कुल 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है। भर्ती की प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा की जाएगी। जल्द ही विभाग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।
पद के अनुसार भर्ती विवरण
एमपी के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्यभर में कुल कुल 9,662 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पदानुसार भर्ती आरक्षक / कांस्टेबल (GD): 7,500 पद और आरक्षक (चालक / Driver) 1,000 के साथ ही सहायक उपनिरीक्षक (ASI - A), सब-इंस्पेक्टर / SI (जिला बल), सूबेदार (अ - स्टैनो), सूबेदार (अराजपत्रित), सब-इंस्पेक्टर (SAF) और तकनीकी कैडर (फिंगरप्रिंट/आयुध आदि) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th उत्तीर्ण होना एवं सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर आवेदन के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा सूबेदार पदों के लिए कंप्यूटर कोर्स एवं ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का होना भी अनिवार्य रहेगा। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। विस्तृत पात्रता की जानकारी नई नोटिफिकेशन जारी कर साझा की जाएगी। \
ऐसे भर सकेंगे फॉर्म
- एमपी पुलिस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करना होगा।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कितना लगेगा शुल्क
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार्य होगा। जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपये वहीं ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 250 रुपये जमा करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देय होगा।