Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पटवारी सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:48 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में समूह 2 और उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 18 अगस्त तक पंजीकरण कर सक ...और पढ़ें

    MPESB Group 2 Subgroup 4 Patwari Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन

    MPESB Group 2 Subgroup 4 Patwari Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन

    HighLights

    1. आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अगस्त।

    2. न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में समूह 2 और उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अहम खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक समूह 2 और उपसमूह 4 पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच करके ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। 

    आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

    1. आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
    2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
    3. उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
    4. उम्मीदवारों के पास MP CPCT स्कोरकार्ड होना चाहिए।

    कब होगी परीक्षा

    एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.50 बजे से लेकर 5 बजे तक की जाएगी।

    इन स्टेप्स से करें अप्लाई

    समूह 2 और उपसमूह 4 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होमपेज पर MPESB Group 2 Subgroup 4 Patwari Form लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
    • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

     

    यह भी पढ़ें: ITBP Medical Officer Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 10 अगस्त से शुरू



    खबरें और भी