Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police Bharti 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, किसी भी स्टेट के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 09:57 AM (IST)

    एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 15 सितंबर से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। जो भी ...और पढ़ें

    MP Police Bharti 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    MP Police Bharti 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. 7500 पदों के लिए 29 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी 10th, 12th, 8th उत्तीर्ण हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप सीधे स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं।

    किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

    एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल (MP Police Vacancy 2025) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारत का नागरिक होना चाहिए अर्थात वे किसी भी स्टेट से हों आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के लिए योग्यता 8वीं निर्धारित की गई है।

    शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी ने 29 सितंबर 2025 तक 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • एमपी पुलिस भर्ती 2025 में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
    • हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
    • होम पेज पर Online Form - Police Constable Recruitment Test - 2025 पर क्लिक करें।
    • इसके बाद उम्मीदवार प्रोफाइलिंग पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    कितनी लगेगी फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को फीस 310 रुपये जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ध्यान रखें कि फीस के अलावा पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।

    यह भी पढ़ें- DDA Vacancy 2025: डीडीए ने 1732 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, पात्रता, एप्लीकेशन डेट्स यहां करें चेक