Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MPESB Vacancy 2026: एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी सहित अन्य पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 09:18 AM (IST)

    एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल निर्धारित है। भर्ती में शामिल होने के लिए 10th से लेकर ग्रेजुएट य ...और पढ़ें

    MPESB Recruitment 2026

    MPESB Recruitment 2026

    HighLights

    1. एमपी में वनरक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई।

    2. आज बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से राज में वनरक्षक एवं जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 30 अप्रैल निर्धारित है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए MPESB ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

    आज तक फॉर्म में संशोधन का भी मौका

    जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं और फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो गई है वे कल तक उसमें संशोधन भी कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 25 मई 2026 से प्रस्तावित है।

    10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में दसवीं से लेकर ग्रेजुएट युवा तक अप्लाई कर सकता है। पद के अनुसार पात्रता निम्नलिखित है-

    • वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th उत्तीर्ण होना चाहिए।
    • जेल सुपरिटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
    • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
    • शैक्षिक योग्यता एवं आयु के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई भी होनी अनिवार्य है। शारीरिक मापदंड की जानकारी एवं अन्य विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से एमपी ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए नीचे फॉर्म का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। फॉर्म भरने के साथ जनरल एवं एमपी से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपये वहीं एससी, एसटी, ओबीसी को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस के साथ ही पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से देना होगा।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से वनरक्षक के लिए 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद, जेल प्रहरी के लिए 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद आरक्षित हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IAF Recruitment 2026: इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप C पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट तक ऑफलाइन रहेगा फॉर्म भरने का मौका