Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MPHC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में सिविल जज पदों पर निकली भर्ती, mphc.gov.in पर करें अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 07:48 PM (IST)

    MPHC Civil Judge Recruitment 2023 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिविल जज जूनियर डिवीजन के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते ...और पढ़ें

    MPHC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में सिविल जज पदों के लिए यहां करें अप्लाई।
    MPHC Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में सिविल जज पदों के लिए यहां करें अप्लाई।

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में सिविल जज पदों पर निकली भर्ती।
    2. 18 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। MPHC Recruitment 2023: हाई कोर्ट में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे एमपीएचसी की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

    MPHC Civil Judge Recruitment: कैसे कर सकते हैं अप्लाई

    • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले एमपीएचसी की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment / Result के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब यहां Online Application Forms/ Admit Cards - Click here पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
    • इसके बाद आपको नए पेज पर Civil Judge, Junior Division (Entry Level) Exam -2022 के आगे पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
    • पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    MPHC Civil Judge Recruitment 2023 Application Form Direct Link

    आवेदन शुल्क

    भर्ती में आवेदन के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 977 रुपये एवं आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 577 रुपये तय किया गया है।

    महत्वपूर्ण तिथियां

    • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2023
    • आवेदन में सुधार करने की तिथि: 22 से 24 दिसंबर 2023
    • प्रीलिम एग्जाम की तिथि: 14 जनवरी 2024
    • परिणाम जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2024
    • मेंस एग्जाम की तिथि: 30 एवं 31 मार्च 2024

    यह भी पढ़ें- HP Jail Warder Recruitment 2023: हिमाचल प्रदेश वार्डर भर्ती के लिए 23 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, ये रही डिटेल