Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MSC Bank Recruitment 2023: महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ये रही डिटेल्स

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 09:09 PM (IST)

    MSC Bank Recruitment 2023 महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में ट्रेनी जूनियर ऑफिसर ट्रेनी क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिस ...और पढ़ें

    MSC Bank Recruitment 2023 में शामिल होने के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।
    MSC Bank Recruitment 2023 में शामिल होने के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

    HighLights

    1. महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर निकली भर्ती।
    2. 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। MSC Bank Recruitment 2023: बैंक भर्ती कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, ट्रेनी क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी यही। इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले पात्र अभ्यर्थी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट mscbank.com पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित है।

    MSC Bank Recruitment: क्या है योग्यता

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। अभ्यर्थी का मैट्रिक की परीक्षा मराठी विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    ट्रेनी क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 28 वर्ष तय की गयी है। इसके अलावा जूनियर ट्रेनी ऑफिसर और टाइपिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की गयी है। आयु की गणना 31 अगस्त 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

    कैसे भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म

    • महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Careers लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अगले पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
    • अब मांगी गयी अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
    • आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

    MSC Bank Recruitment 2023 Online Form Direct Link 

    आवेदन शुल्क

    ट्रेनी जूनियर ऑफिसर, ट्रेनी क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1770 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा जो उम्मीदवार स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के पदों पर आवेदन करेंगे उनको 1180 रुपये का भुगतान करना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UCIL Recruitment 2023: यूसीआईएल में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली भर्ती, 13 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन