Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PNB Vacancy 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 03:32 PM (IST)

    पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं वे 24 फरवरी त ...और पढ़ें

    Punjab National Bank Recruitment 2026

    Punjab National Bank Recruitment 2026

    HighLights

    1. पीएनबी में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू।

    2. 24 फरवरी तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उमीदवार भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

    स्नातक उत्तीर्ण युवा कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 944 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, फीमेल अभ्यर्थियों को 708 रुपए और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 472 रुपये जमा कारन होगा।

    आवेदन की स्टेप्स

    • पीएनबी अप्रेंटिसशिप फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर विजिट करें।
    • होम पेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस और उसके बाद पीएनबी का चयन करना है।
    • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
    • Login 1st time पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
    • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को भर लें।
    • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
    • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
    PNB Apprenticeship Vacancy

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 5138 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से जनरल के लिए 2383, ओबीसी के लिए 1110, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 464, एससी के लिए 887, एसटी के लिए 294 पद आरक्षित हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप C स्टेनोग्राफर के 1952 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई