पंजाब एंड सिंड बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 1 हजार पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 24 अप्रैल तक जारी रहेंगे। योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन फॉ ...और पढ़ें

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026
HighLights
पंजाब एंड सिंड बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती।
24 अप्रैल तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 1000 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। जो भी युवा भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से PSB की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ किसी भी पब्लिक सेक्टर/ बैंक/ रीजनल रूरल बैंक में ऑफिसर कैडर में 18 महीने काम करने का अनुभव होना चाहिए।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 मार्च 1996 से 1 मार्च 2006 के बीच हुआ हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये + टैक्स एवं Payment Gateway Charges जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये (+ टैक्स एवं Payment Gateway Charge) जमा करना होगा।
इन स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं करें अप्लाई
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/psbmar26/ पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रकिया पूर्ण कर लें।
- इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू में भाग लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अंत में लोकल लैंग्वेज टेस्ट में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।