RCFL MT Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी
आरसीएफ की ओर से मैनेजनेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RCFL Management Trainee Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।
10 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आरसीएफ में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आरसीएफ की ओर से आवेदन करने की लास्ट डेट को 10 सितंबर, 2026 तक एक्सटेंड किया गया है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई और बीटेक इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 फरवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की आयु 31 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित है, जबकि एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 60,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल के पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। परीक्षा में परीक्षा में 50 अंकों के सवाल पद से संबंधित विषय से और 50 अंकों के सवाल अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता विषय से पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
