Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC Teacher Bharti 2026: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:07 PM (GMT+05:30)

    राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्य ...और पढ़ें

    RPSC Teacher Bharti 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    RPSC Teacher Bharti 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. कुल 121 पदों पर होगी भर्ती।

    2. बीएड की डिग्री अनिवार्य।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (स्पेशल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो राजस्थान में बतौर स्कूल लेक्चरर के पदों पर सरकारी नौकरी करने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं।

    राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। परीक्षा 06 दिसंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

    अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, सोशियोलॉजी आदि विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों को हिंदी देवनागरी लिपि लिखित भाषा में काम करने का अनुभव और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। 

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    आवेदन करने के लिए निर्धारित शुल्क

    स्कूल लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी एवं एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

    खबरें और भी

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से 150 अंकों के सवाल और पेपर-2 में उम्मीदवारों से 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-1 की परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट और पेपर-2 की परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

     

    यह भी पढ़ें: SBI Apprentice 2026: एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई