Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Apprentice 2026: एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के पदों पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 11:17 AM (IST)

    एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप में चयनित किए ...और पढ़ें

    SBI Apprentice 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    SBI Apprentice 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।

    2. कुल 7150 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई में बतौर अप्रेंटिसशिप के पदों पर नौकरी पाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हो गए थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक एसबीआई की इस अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है। उन उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए कुछ दिनों का समय ही बचा है।

    अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 08 जून निर्धारित है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

    आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।

    कितना मिलेगा स्टाइपेंड

    एसबीआई में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह स्टाइपेंड की भी सुविधा दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।


    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से वित्तीय एवं सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और कंप्यूटर विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में भी भाग लेना होगा।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए अनारक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

     


    यह भी पढ़ें: BSNL JTO Vacancy 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 4 जून से शुरू, 40 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी

     

     

     

     

    खबरें और भी