विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE 2026: रेलवे जेई भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई, आवेदन की लास्ट डेट आ रही नजदीक, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी विंडो

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:48 PM (IST)

आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक आ रही है। अंतिम दिनों में होने वाली समस्याओं से ...और पढ़ें

RRB JE Vacancy 2026

RRB JE Vacancy 2026

HighLights

  1. आरआरबी जेई भर्ती के लिए 13 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

  2. 15 सितंबर तक रहेगा एप्लीकेशन फीस जमा करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में जूनियर इंजीनियर यानी कि JE के 4029 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए आरआरबी की ओर से आवेदन की लास्ट डेट 13 सितंबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो युवा सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे अंतिम दिनों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन कर लें।

जेई पदों के लिए शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम उम्र 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी पीएच वर्ग को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। हालांकि, सीबीटी 1 होने के बाद General/ OBC/ EWS वर्ग को 400 रुपये एवं SC / ST / PH / Female कैंडिडेट्स को पूरी फीस रिफंड हो जाएगी।

आवेदन पत्र भरने की स्टेप्स

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। स्वयं आवेदन करने से आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं।

  • आरआरबी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

RRB JE Vacancy

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

रेलवे जूनियर इंजीनियर पदों पर चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV), मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) के जरिये किया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 4029 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- MP SI Vacancy 2026: एमपी पुलिस एसआई एवं सूबेदार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 9 सितंबर से होंगे स्टार्ट