Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRB Technician Bharti 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 14 हजार पदों के लिए आवेदन पुनः हुए स्टार्ट, 16 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 12:42 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी गई है। जो अभ्यर्थी पहले इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म नहीं भर सके थे वे अ ...और पढ़ें

    RRB Technician Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    RRB Technician Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. रेलवे में 14 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू।
    2. 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है फॉर्म।
    3. 17 से 21 अक्टूबर तक फॉर्म में किया जा सकेगा संशोधन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन (RRB Technician CEN 02/2024) के 14298 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः 2 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जो 16 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी पहले इस भर्ती के लिए तय तिथियों में आवेदन नहीं कर सके थे और इसके लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा से फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 14298 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 1092, टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए 8052 पद और वर्कशॉप एवं PSu के लिए 5154 पद आरक्षित हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीई/ बीटेक/ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि पास होना आवश्यक है। इसके अलावा 1 जुलाई 2024 के अनुसार अभ्यर्थी की कम से कम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 36 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    खबरें और भी

    आवेदन करने के मुख्य बिंदु

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना है।
    • यहां आप अप्लाई बटन पर क्लिक करके पहले क्रिएट अ अकाउंट लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी ऑलरेडी हैव एन अकाउंट लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • इसके बाद अभ्यर्थी पदानुसार तय किया गया शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

    आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।

    यह भी पढ़ें- NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 10वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई