Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RSSB Lab Assistant Vacancy 2026: राजस्थान में लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 27 जनवरी से होंगे स्टार्ट

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 02:00 PM (IST)

    राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से स्टार्ट होगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर स ...और पढ़ें

    RSSB Lab Assistant Vacancy 2026

    RSSB Lab Assistant Vacancy 2026

    HighLights

    1. राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।

    2. 804 रिक्त पदों के लिए 27 जनवरी से आवेदन होंगे स्टार्ट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) की ओर से लैब असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक जारी।
    भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 804 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 697 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 107 पद आरक्षित हैं। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या
    प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 3 500
    प्रयोगशाला सहायक (कृषि विभाग) 32
    प्रयोगशाला सहायक (संस्कृत शिक्षा विभाग) 17
    प्रयोगशाला सहायक/ कनिष्ठ (राज्य विधि विज्ञान) 101
    कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) 18
    प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) 136

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र/ विषयों के साथ पदानुसार सेकेंडरी/ सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष प्राप्त न की हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। पदानुसार विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 Notification Link

    RSSB Lab Assistant notification 

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    परीक्षा तिथि

    नोटिफिकेशन में साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

    यह भी पढ़ें- UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, इस एज तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

    खबरें और भी