विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RUHS Medical Officer Vacancy 2026: राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 600 पदों के लिए आवेदन इस डेट से

Updated: Wed, 19 Aug 2026 04:22 PM (IST)

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली गई है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक लिए जायेंगे।

Rajasthan Medical Officer Vacancy 2026

Rajasthan Medical Officer Vacancy 2026

HighLights

  1. राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी।

  2. भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से मेडिकल ऑफिसर (MO) के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से स्टार्ट की जाएगी जो 13 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए तय तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती के लिए पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का MBBS पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। उम्र सहित अन्य डिटेल की जानकारी विस्तृत अधिसूचना जारी होने के साथ साझा की जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 600 रिक्त पदों को भरा जायेगा। कैटेगरी के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 216, ईडब्ल्यूएस के लिए 60, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 126, एससी के लिए 96, एसटी के लिए 72 और एमबीसी के लिए 30 पद आरक्षित हैं।

RUHS Medical Officer Vacancy notice

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MPHC High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक

यह भी पढ़ें - IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल में इंजीनियर-जेई लॉ समेत अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई