विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk 2026 Vacancy: एसबीआई जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्टेट वाइज जानें कहां कितने पदों पर हो रही भर्ती

Updated: Wed, 12 Aug 2026 10:24 AM (IST)

एसबीआई की ओर से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) 9124 पदों को भरने के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI Clerk 2026 Notification : जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन शुरू।

SBI Clerk 2026 Notification : जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन शुरू।

HighLights

  1. एसबीआई ने क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन किये स्टार्ट।

  2. 9124 पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एसबीआई क्लर्क (Junior Associates- Customer Support Sales) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 अगस्त से स्टार्ट हो गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर या इस पेज से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अगस्त और आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। 

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

एसबीआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

एसबीआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रहीं हैं।

  • SBI Clerk Application Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbijajul26/ पर विजिट करें।
  • अब नए पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

SBI Clerk Junior Associate Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

राज्य के अनुसार जानें कहां कितने पदों पर हो रही भर्ती

  • गुजरात: 330 पद
  • कर्नाटक: 760 पद
  • मध्य प्रदेश: 113 पद
  • छत्तीसगढ़: 287 पद
  • ओडिशा: 1100 पद
  • जम्मू कश्मीर: 84 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 9 पद
  • लद्दाख यूटी: 7 पद
  • तमिलनाडु: 1410 पद
  • तेलंगाना: 260 पद
  • राजस्थान: 350 पद
  • वेस्ट बंगाल: 555 पद
  • अंडमान निकोबार आइसलैंड: 15 पद
  • सिक्किम: 60 पद
  • उत्तर प्रदेश: 250 पद
  • महाराष्ट्र: 1718 पद
  • गोवा: 62 पद
  • अरुणाचल प्रदेश: 55 पद
  • असम: 110 पद
  • मणिपुर: 14 पद
  • मेघालय: 24 पद
  • मिजोरम: 32 पद
  • नागालैंड: 27 पद (31 बैकलॉग)
  • त्रिपुरा: 48 पद (28 बैकलॉग)

इन सभी के अलावा 1444 पद बैकलॉग पदों के लिए आरक्षित हैं। इस प्रकार से कुल 9124 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट MP-CG में कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, मैट्रिक पास कर सकते हैं अप्लाई