Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSB Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट और जीडीएमओ के पदों पर निकली भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू 25 मई से शुरू

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:46 PM (IST)

    एसएसबी की ओर से स्पेशलिस्ट और जीडीएमओ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिये किया जाएगा। ...और पढ़ें

    SSB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    SSB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. 25 मई से शुरू होगा इंटरव्यू।

    2. कुल 35 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। उम्मीदवारों का चयन करने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। एसएसबी की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 25 मई से लेकर 04 जून, 2026 तक किया जाएगा।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    स्पेशलिस्ट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 85,000 रुपये और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 75,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

    आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

    स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कार्यानुभव भी होना चाहिए।

    आयु-सीमा

    स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है।

    पद संबंधित विवरण

    स्पेशलिस्ट (मेडिसिन) के लिए 3 पद, स्पेशलिस्ट (जचनरल सर्जरी) के लिए 3 पद, स्पेशलिस्ट (ओबीएस और स्त्री रोग) के लिए कुल 02 पद, स्पेशलिस्ट (ओप्थल्मोलॉजिस्ट) के लिए कुल 03 पद, स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजिस्ट) के कुल 2 पद, स्पेशलिस्ट (पैथोलॉजिस्ट) के लिए 01 पद और स्पेशलिस्ट (एनेस्थीसिया) के लिए कुल 1 पद आरक्षित किया गया है।

    वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एसएसबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। साथ ही इंटरव्यू वाले दिन अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ जरूर साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अधिसूचना में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी अवश्य पढ़ लें। 

    यह भी पढ़ें: MPESB Vacancy 2026: एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी सहित अन्य पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

     

    खबरें और भी