SSC JHT Answer Key 2026: एसएससी जेएचटी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
कर्मचारी चयन आयोग ने SSC JHT Answer Key 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवारों को नीचे बताई गई तिथि तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।

SSC JHT Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
जेएचटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से SSC JHT Answer Key 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। वे अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की
जेएचटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC Combined Hindi Translators JHT Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को दर्ज कर लें।
इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए पोर्टल पर जाकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 24 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। बगैर आपत्ति फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे तय समय-सीमा के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें।
रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद
एसएससी की ओर से जेएचटी परीक्षा रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: SSC CGL Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीएस टियर-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
