विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC JE 2026 Vacancy: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:43 AM (IST)

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती (SSC Junior Engineer Examination 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीई/बीटेक/ इंजीनियरिंग ...और पढ़ें

SSC JE Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

SSC JE Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. एसएससी ने जेई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी।

  2. 1748 रिक्त पदों के लिए आवेदन हुए स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जेई भर्ती परीक्षा (Junior Engineer Examination 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 सितंबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

एसएससी जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु कुछ पदों के लिए 30 वर्ष एवं कुछ पोस्ट के लिए 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरा जा सकता है। आप स्वयं भी घर बैठे आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-

  • एसएससी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी पहले से ही OTR फॉर्म भर चुके हैं वे सीधे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
ssc je vacancy 2026 notice

आवेदन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पेपर 1 व पेपर 2 परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-6 के अनुसार 35400-112400 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के जरिये कुल 1748 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

यह भी पढ़ें- RRB JE 2026: रेलवे जेई भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई, आवेदन की लास्ट डेट आ रही नजदीक, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी विंडो