SSC JE Recruitment 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई
एसएससी जेई के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
-1790061794610_m.webp)
SSC Junior Engineer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी खबर।
HighLights
जेई के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
कुल 1748 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियर के पदों पर सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश SSC Junior Engineer Recruitment 2026 के पदों पर आवेदन नहीं कर सके है। वे केवल आज यानी 22 सितंबर तक ही पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें, एसएससी में जेई के कुल 1748 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 28 से 30 सितंबर के बीच फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
एसएससी में जेई के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
जेई के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 30 व 32 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जेई के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करनी अवश्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
इन स्टेप्स से घर बैठे अप्लाई
एसएससी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट कर लें।
- फॉर्म भरने के लिए अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करने के बाद SSC Junior Engineer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
