Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UKPSC Tax Revenue Inspector 2026: उत्तराखंड कर व राजस्व निरीक्षक पदों के लिए 18 अगस्त तक आवेदन का मौका, जल्द करें अप्लाई

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:00 PM (IST)

    उत्तराखंड कर व राजस्व निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 18 अगस्त तक बढ़ाई गई है। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के लिए पात्र ...और पढ़ें

    UKPSC Tax Revenue Inspector Recruitment 2026

    UKPSC Tax Revenue Inspector Recruitment 2026

    HighLights

    1. उत्तराखंड टैक्स एवं रेवेन्यू ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड।

    2. अब 18 अगस्त तक रहेगा आवेदन पत्र भरने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से टैक्स रेवेन्यू ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 18 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस 166 रुपये जमा करनी होगी। एससी, एसटी (उत्तराखंड के निवासी) के लिए फीस 76.36 रुपये और पीएच के लिए 16.36 रुपये निर्धारित है। उत्तरखंड के अनाथ अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    आवेदन पत्र निम्नलिखित स्टेप्स में भरा जा सकता है-

    • स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन एवं पर्सनल डिटेल
    • स्टेप 2: एजुकेशनल एवं अन्य डिटेल्स
    • स्टेप 3: अपलोड फोटो एन्ड सिग्नेचर
    • स्टेप 4: मेक पेमेंट
    • स्टेप 5: प्रिंट एप्लीकेशन

    UKPSC Tax Revenue Inspector 2026 Application Form
    नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    खबरें और भी

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 29 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वर्ग के अनुसार जनरल के लिए 15 पद, ओबेसी के लिए 05 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 04 पद, एसटी के लिए 01 पद और एससी के लिए 04 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी चयन संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- AOC Recruitment 2026: आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई