UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर पदों पर हो रही भर्ती, जनपद वाइज जानें आवेदन की डेट
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। 12th क्लास उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर ...और पढ़ें

UP Anganwadi Bharti 2026 की पूरी जानकारी यहां से करें चेक।
HighLights
यूपी में आंगनवाड़ी पदों पर हो रही बम्पर भर्ती।
जिले वाइज निर्धारित डेट को ध्यान में रखकर कर सकते हैं अप्लाई।
उन्नावजॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) के भर्ती हो रही है। जो भी महिला अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं। जनपद के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट अलग-अलग निर्धारित है। जिसकी जानकारी आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
जनपद के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट
| जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री | आवेदन की लास्ट डेट | जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका | आवेदन की लास्ट डेट |
| अयोध्या- 220 | 11 अगस्त 2026 | भदोही- 87 | 20 अगस्त 2026 |
| उन्नाव- 336 | 11 अगस्त 2026 | गाजियाबाद- 341 | 7 अगस्त 2026 |
| गाजियाबाद- 167 | 7 अगस्त 2026 | देवरिया- 262 | 31 जुलाई 2026 |
| रायबरेली- 191 | 6 अगस्त 2026 | मैनपुरी-70 | 30 जुलाई 2026 |
| बाराबंकी- 166 | 4 अगस्त 2026 | चंदौली- 126 | 25 जुलाई 2026 |
| सुल्तानपुर- 119 | 4 अगस्त 2026 | श्रावस्ती - 68 | 27 जुलाई 2026 |
| बिजनौर- 260 | 25 जुलाई 2026 | मथुरा- 236 | 24 जुलाई 2026 |
| शाहजहांपुर- 333 | 30 जुलाई 2026 | औरेया- 181 | 28 जुलाई 2026 |
| मैनपुरी- 74 | 30 जुलाई 2026 | - | - |
| देवरिया - 146 | 31 जुलाई 2026 | - | - |
| सिद्धार्थनगर- 353 | 28 जुलाई 2026 | - | - |
| चंदौली- 84 | 25 जुलाई 2026 | - | - |
| श्रावस्ती- 60 | 27 जुलाई 2026 | - | - |
| औरैया- 292 | 28 जुलाई 2026 | - | - |
| प्रतापगढ़- 250 | 28 जुलाई 2026 | - | - |
| SRN भदोही- 108 | 25 जुलाई 2026 | - | - |
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UP Aganwadi Worker 2026 Application form
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
- यूपी आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
- अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं।
- महिला अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रॉसेस
आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर चयन बिना परीक्षा के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगी उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। इसके बाद मेडिकली रूप से फिट अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।