UP Bus Conductor Vacancy 2026: यूपी बस कंडक्टर भर्ती के लिए जल्द कर लें आवेदन, इतनी मिलेगी मासिक सैलरी
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कंडक्टर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 15 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण ...और पढ़ें

UP Bus Conductor Bharti 2026
HighLights
यूपी बस कंडक्टर भर्ती के लिए 15 अगस्त तक आवेदन का मौका।
18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्र।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से संविदा के आधार पर राज्य के विभिन्न जिलों में परिचालक (Conductor) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
इन जनपदों में हो रही भर्ती
UPSRTC की ओर से अभी प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर जिलों में भर्ती हो रही है। इन चारों जिलों के मिलाकर कुल 64 रिक्त पदों को भरा जायेगा।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
यूपी बस कंडक्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन पत्र भरने का तरीका
- यूपी बस कंडक्टर भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
यूपी बस कंडक्टर के संविदा पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को प्रतिमाह सैलरी 13172 रुपये प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।