UP Conductor Bharti 2026: यूपी के विभिन्न जिलों में बस कंडक्टर पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में संविदा के आधार पर बस कंडक्टर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 5 अगस्त तक फॉर्म भरा जा ...और पढ़ें

UP bus conductor vacancy 2026
HighLights
यूपी में बस कंडक्टर पदों पर लिए जा रहे आवेदन।
5 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से राज्य के विभिन्न जनपदों में संविदा पर परिचालक (Conductor) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 या उससे पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।
इन जनपदों में हो रही भर्ती
आपको बता दें कि UPSRTC की ओर से अभी राज्य के आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों में आवेदन जारी हैं। जो उम्मीदवार इन जिलों से आते हैं वे फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
कंडक्टर पदों के लिए पात्रता
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास होना जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं फॉर्म
- यूपी बस कंडक्टर भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आपको बता दें कि फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। सभी श्रेणी के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 13400 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।